{"_id":"5e29d6c88ebc3e4b5c634bfb","slug":"khekra-in-kabaddi-and-binauli-became-champion-in-volleyball-baghpat-news-mrt4654029161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में खेकड़ा और वालीबॉल में बिनौली चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में खेकड़ा और वालीबॉल में बिनौली चैंपियन
विज्ञापन
कबड्डी में खेकड़ा और वालीबॉल में बिनौली बना चैंपियन
बागपत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में खेकड़ा प्रथम और बड़ौत दूसरे स्थान पर रहा। वालीबॉल में बिनौली प्रथम और छपरौली को दूसरा स्थान मिला।
बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की के मैदान पर खेलों का शुभारंभ बड़ौत विधायक केपी मलिक ने किया। युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि बालक वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में रवि प्रथम, निखिल द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में वाजिद प्रथम, अनुज द्वितीय, आठ सौ मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, शिवम द्वितीय, तीन हजार मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, मोहित द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में तनीशा प्रथम, महक द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, इंग्लिश द्वितीय, आठ सौ मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, खुशील द्वितीय, तीन हजार मीटर में प्रियंका प्रथम, प्रियांशी द्वितीय रहीं। बालिका वर्ग की लंबी कूद में शना प्रथम, पलक द्वितीय, गोला फेंक में मुस्कान प्रामि, रिचा द्वितीय रहीं। खिलाड़ियों को युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, देवेंद्र सिंह नैन ने किया। सुनील वशिष्ठ, अभिमन्यु शर्मा, धीरज कुमार, पंकज कुमारी, विनोद कुमारी, अनुज कुमार, शिव कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------
25 जनवरी को प्रतियोगिता
बागपत। जिला क्रीडाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 25 जनवरी को बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत में ओपन बालिका शूटिंग प्रतियोगिता होगी।