फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khatauli Mill sent 35 crores to the account of farmers

Baghpat News: खतौली मिल ने एक जनवरी तक का 35 करोड़ का भुगतान किसानों के खातों में भेजा

Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Khatauli Mill sent 35 crores to the account of farmers
दोघट। खतौली चीनी मिल ने मंगलवार को एक जनवरी तक का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। मिल प्रबंधक ने बताया कि मिल की ओर से मंगलवार को गन्ना मूल्य भुगतान के 35 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक राजकुमार तोमर ने मंगलवार को चौगामा क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिल की ओर से एक जनवरी तक 35 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। गन्ने की पेराई में खतौली चीनी मिल चालू गन्ना सीजन में प्रथम स्थान पर चल रही है। उन्होंने किसानों से ताजा व साफ सुथरा गन्ना क्रय केंद्रों पर लाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

12 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे
अग्रवाल मंडी टटीरी। ऊर्जा निगम की ओर से मंगलवार को कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बकाया जमा न करने पर 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। नोडल अधिकारी दिलशाद ने बताया कि मंगलवार को दो लाख रुपये का बकाया वसूला गया। इस मौके पर रोबिन, शफीक अहमद व सोहेल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता और उनके सहयोगी लॉयन संदीप अग्रवाल, लॉयन पंकज गुप्ता एवं आशुतोष मित्तल को जिला संयुक्त अस्पताल के कायाकल्प में सहयोग करने के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed