फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kharab liton ki sudh li

खराब पड़ी लाइटों की पालिका ने ली सुध

Sat, 27 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला बागपत
अमर उजाला बागपत Updated Sat, 27 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
kharab liton ki sudh li
खराब लाइट ठीक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की आखिरकार नगरपालिका प्रशासन ने सुध ले ही हली। शुक्रवार को पालिका के कर्मचारी कार्रवाई से बचने के लिए खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने में जुट गए है।
विज्ञापन


बता दे कि नगर के मुख्य मार्गों में बिनौली रोड, गांधी रोड, नेहरू रोड, फूंस वाली मस्जिद, बड़का रोड, गुराना रोड समेत कई जगहों पर छह माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई थी। जिस कारण नगर में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता था। हालात इतने खराब थे कि लोग घरों से निकलने तक डर महसूस करते थे। दर्जनों बार नगरवासियों ने विभागीय अफसरों से शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नगरवासियों की इस मुख्य समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इससे विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। यहीं कारण है कि अब नगरपालिका के कर्मचारी कार्रवाई से बचने के लिए खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने में जुट गए। इस संबंध मेें प्रकाश विभाग निरीक्षक मौसम का कहना था कि नगर में खराब पड़ी लाइटों को बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed