फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Keys of tractors taken out, scuffle when stopped

Baghpat News: ट्रैक्टरों की चाबी निकली, रोकने पर हाथापाई

Sat, 03 Feb 2024 02:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Keys of tractors taken out, scuffle when stopped
खेकड़ा तहसील के पास हाईवे पर पुलिस ओर ग्रामीणों से होती नोक-झोंक । स्रोत:विडियोग्रैब
बागपत/खेकड़ा। खेकड़ा में पाठशाला चौकी के पास से महिलाएं व पुरुष जब एसपी कार्यालय पर जाने लगे तो उनके ट्रैक्टरों की पहले वहां चाबी निकाली गई। वे पैदल ही आने लगे तो उनको रोकने के लिए हाथापाई की गई। इसके बाद कुछ लोग अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आ गए तो उनको काठा गांव के पास रोक लिया गया। इस तरह खेकड़ा से बागपत तक करीब दस किमी में कई जगह ट्रैक्टर-ट्राॅली रोकने के साथ ही पैदल आ रहे लोगों को रोका गया।
विज्ञापन

- पुलिस कर्मियों पर शराब पीकर घरों में घुसने का आरोप
एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस गांव में लोगों को परेशान कर रही है। लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है और कह दिया जाता है कि कुत्ता सूंघकर उनके घर में आया है। इस तरह कुत्ते के सहारे निर्दोष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रात में क्राइम ब्रांच के जवान घरों में घुसे थे। आरोप है कि वे शराब पिए हुए थे। आरोप लगाया कि घरों में रात को महिलाएं रहती हैं तो वहां भी दीवारों के ऊपर से घरों में रात को पुलिस कर्मी कूद रहे हैं। उनके ही परिवार के लोगों को पकड़कर पीटा जा रहा है।
विज्ञापन

- एसपी अंदर बैठे रहे, लोग बाहर हंगामा करते रहे
एसपी अर्पित विजयवर्गीय अपने कार्यालय में बैठे रहे और बाहर हंगामा होता रहा। पुलिस पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगे। जिससे लोग उनसे कार्रवाई की मांग करते रहे। इसके बाद भी एसपी बाहर नहीं निकले तो लोगों का गुस्सा बढ़ गया। जिनको एएसपी ने किसी तरह समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, जल्द होगा खुलासा
एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में चार लोगों का नाम सामने आया है। जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे की मांग के साथ ही कुछ समस्या को लेकर लोग एसपी कार्यालय आए थे, जिनको समझाया गया। इस घटना से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

रुपयों के लेनदेन में हत्या कराई, आज खुलासा करेगी पुलिस

सांकरौद के साबुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस को काफी अहम सुराग मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेनदेन में हत्या कराई गई है। साबुद्दीन के गांव के एक व्यक्ति पर कमेटी के रुपये थे, जिसको नहीं लौटाने के कारण सुपारी देकर हत्या कराई गई। इसके अलावा उनके परिवार के एक युवक के गांव में महिला से संबंध भी हत्या का कारण बने। पुलिस शनिवार को हत्या का खुलासा करेगी।

खेकड़ा तहसील के पास हाईवे पर पुलिस ओर ग्रामीणों से होती नोक-झोंक । स्रोत:विडियोग्रैब

खेकड़ा तहसील के पास हाईवे पर पुलिस ओर ग्रामीणों से होती नोक-झोंक । स्रोत:विडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed