फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Keep the dream of the house, the wait of the poor is over

अपने मकान का सपना संजोए गरीबों की किस्त का इंतजार खत्म

Thu, 18 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Keep the dream of the house, the wait of the poor is over
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : BAGHPAT
डूडा से 101 आवेदकों की किस्त जारी, 400 अन्य की किस्त जारी करने के लिए शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन

महीने के आखिर तक किस्त आने की उम्मीद, अधिकारियों ने सभी की किस्त जल्द जारी कराने की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मकान का सपना संजोए गरीब कई महीने से डूडा से किस्त मिलने का इंतजार कर रहे थे। अब यह खत्म होने को है। डूडा से मकान बनाने के लिए किस्त जारी होनी शुरू हो गई है। पहले चरण में 101 आवेदकों की किस्त जारी की गई। जिसमें एक करोड़ 98 लाख रुपये दिए हैं। वहीं,400 आवेदकों की किस्त जल्द जारी करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उनकी किस्त इस महीने के आखिर तक जारी होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी वर्ष 2017 में शुरू हुई थी। इसके बाद से डूडा में 10 हजार 513 लोगों ने योजना के तहत मकान बनवाने का आवेदन किया है। जिनमें आठ हजार 252 पात्र मिले। दो हजार 261 अपात्रों का आवेदन निरस्त कर दिया। इसके बाद समय पर किस्त नहीं आने की समस्या आवेदन करने वालों को झेलनी पड़ रही है। इससे वे काफी परेशान हैं। किसी को पहली किस्त नहीं मिली है तो किसी की दूसरी व तीसरी बाकी हैं। वे लोग डूडा के चक्कर काटकर परेशान हो चुके थे। इस समस्या को अमर उजाला ने उठाया तो अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। इसके बाद 41 आवेदकों की पहली किस्त, 34 की दूसरी किस्त, 26 की तीसरी किस्त जारी की गई है। इस तरह करीब एक करोड़ 98 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ भेजा पत्र
डूडा की परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने बताया कि 101 आवेदकों की किस्त जारी हो गई है। अन्य की किस्त जल्द से जल्द दिलाने के लिए लखनऊ पत्र भेजा गया है। इस बार करीब 400 की किस्त जारी होने की उम्मीद है। इनके अतिरिक्त भी कुछ वक्त पहले ही आवेदन करने वालों की किस्त जल्द दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed