फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Keep the attention of Corona also with the happiness of Holi

होली की खुशियों के साथ रखें कोरोना का भी ध्यान

Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Keep the attention of Corona also with the happiness of Holi
कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन

धारा 144 का हवाला देते हुए कोविड नियमों के पालन की अपील
रंग गुलाल उड़ाएं लेकिन परिवार के सीमित लोगों के साथ ही
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रंगों के पर्व होली पर जहां एक ओर हुड़दंग मचेगा, वहीं कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ने का आशंका बढ़ जाएगी। ऐसे में प्रशासन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से अपील की है। गाइडलाइन जारी करते हुए धारा 144 का भी हवाला दिया है। सलाह दी है कि भीड़भाड़ से बचे और परिवार के साथ ही होली मनाकर खुशियों के रंग घोले।
होलिका दहन के अगले दिन रंगोत्सव होता है। युवाओं की टोलियां मस्ती में झूमते हुए हुड़दंग मचाती हैं। कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसे लेकर प्रशासन चिंतित है। प्रशासन ने इसके मद्देनजर गाइड लाइन जारी है। लोगों से अपील की गई है कि संक्रमण से बचाव के लिए भीड़ भाड़ से बचें। खुशियों के साथ साथ सेहत का भी ध्यान रखें। रंग गुलाल उड़ाएं लेकिन परिवार के सीमित लोगों के साथ ही। टोलियां बनाने से बचें और प्रशासन का भी सहयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने हुड़दंग के दौरान गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गाइडलाइन के प्रमुख अंश
- एक दूसरे के समुदाय की भावना को न पहुंचाएं ठेस
- होली पर्व पर पानी के संरक्षण का भी रखें ध्यान
- बाइक पर केवल दो यात्री ही करें यात्रा
- किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न डाले
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह से बचें
होली पर्व पर उल्लास के साथ साथ संक्रमण से खतरे का ध्यान भी रखना जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। परिवार में रहकर ही होली के पर्व का उल्लास करें। - दुुर्गेश मिश्र, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed