फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   katha mein farse se hatya

काठा में फरसे से काटकर युवक की हत्या, हाइवे जाम, पथराव 

Sat, 22 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
katha mein farse se hatya
हाईवे पर किया गया पथराव। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। काठा गांव में घर के बाहर सोए युवक की गर्दन और सिर पर फरसे से हमला कर हत्या कर दी गई। इससे नाराज लोगों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान हाईवे पर जा रहे कुछ वाहनों पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने पीड़ितों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। हत्या के कारणों का पता नहीं चला सका। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


खेड़ा हटाना गांव निवासी 26 वर्षीय मनोज पुत्र ओम कश्यप शुक्रवार को काठा गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। खाना खाकर वह दिल्ली-यमुनोत्री किनारे स्थित घर के बाहर चारपाई पर सो गया। रात करीब पौने 11 बजे हमलावरों ने मनोज के ऊपर फरसे से हमला कर दिया। गर्दन और सिर पर वार होने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। चीख की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इस बीच हमलावर भाग गए। परिजन मनोज को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, नाराज ग्रामीणों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया और हाईवे पर जा रहे वाहनों पर पथराव भी किया। कोतवाल अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पीड़ितों का कहना था कि हमलावरों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। देर रात तक अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी थी। मनोज शादीशुदा था। उसके परिवार के विनोद ने बताया कि वह शुक्रवार को ही खेड़ा हटाना से काठा गांव आया था। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हत्या क्यों की गई, वह नहीं जानते। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed