{"_id":"589221ce4f1c1b2f3de82f7b","slug":"kashmir-like-situation-in-west-up-aditya","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में कश्मीर जैसे हालात: आदित्यनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी में कश्मीर जैसे हालात: आदित्यनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पिलाना में लोगो को अभिवादन करते भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ व प्रत्याशी योगेश धामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वेस्ट यूपी में कश्मीर जैसे हालात हैं। पिछले 14 साल से सपा और बसपा ने राजनीति का अपराधीकरण किया है। पूरी व्यवस्था का जातीयकरण किया गया। संगठित अपराध के कारण पलायन हुआ है। भाजपा की सरकार बनते ही संवेदनशील क्षेत्रों में स्पेशल टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। पलायन हुआ तो डिप्टी कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में नौकरियों में जाति विशेष के लोगों को भरा गया।
बुधवार को पिलाना में भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा के समर्थन में आयोजित जनसभा में सांसद ने किसानों की नब्ज भी टटोली। केंद्र सरकार के विकास कार्य गिनाए गए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। कश्मीरी पंडित मजबूर और लाचार हैं। इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालात बनाए जा रहे हैं। किसी को चिंता नहीं है कि कैराना-कांधला में पलायन क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए एंटी रोमियो स्कवॉयड बनेगा। छेड़छाड़ और पलायन की जिम्मेदारी डीएम की तय की जाएगी। भाजपा के लिए पलायन और छेड़छाड़ राष्ट्रीय चिंता का विषय है। कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर कहा कि सपा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के धन को सैफई में इस्तेमाल किया जाता है, जिस कारण यूपी का विकास नहीं हो पाता। यूपी में भर्ती घोटाला हुआ, सरकारों ने युवाओं को नौकरी नहीं दी। भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि बड़ौत तक मेट्रो लाने का लक्ष्य है। गन्ना किसानों को भुगतान दिलाया जाएगा। एडवांस भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्याशी योगेश धामा, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व ब्लाक प्रमुख लीलू, कृष्णपाल चेयरमैन, संजीव चेयरमैन, जितेंद्र पंवार, राजेश चौहान, सोनिया चौधरी, सूरजपाल, विवेक तोमर, भोपाल चेयरमैन, अनिल वशिष्ठ, राजीव दांगी, मनोज कुमार मौजूद रहे।
बजट पर क्या बोले आदित्यनाथ
बागपत। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहद अच्छा बजट है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की बजट पर की गई टिप्पणी पर कहा कि उन्हें उनकी सोच पर अफसोस है। राहुल गांधी की समझ पर हंसी आती है। पिलाना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सबसे अच्छा बजट है।
विज्ञापन
मोबाइल से दिया संबोधन
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर हापुड़ में लैंड नहीं कर सका, जिस कारण उन्होंने पिलाना से ही मोबाइल के जरिये सभा को संबोधित किया।