फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   karwachauth pujan

हाथों में पूजा की थाली आई रात सुहागों वाली...

Mon, 09 Oct 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 09 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
karwachauth pujan
करवा चौथ पर आर्य नगर कालोनी में जल अर्पित करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर मां गौरी की पूजा की । मंदिरों और घरों में महिलाओं ने कथाएं सुनीं। शाम के समय चांद दिख जाने के बाद पूजा की और व्रत खोला।
विज्ञापन


करथा चौथ को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। ब्यूटी पार्लरों में भीड़ रही। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। रविवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रख कर पूजा की। इससे दिनभर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं  ने मां गौरी का व्रत रखा।
विज्ञापन


मंदिर में पूजा की गई। सामूहिक रूप से कथा सुनी । पति की दीर्घायु की कामना की गई। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया  शहर के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं के अलावा सुहागिन महिलाओं का आना जाना लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रात के समय चांद दिख जाने के बाद ही शुभ मुहूर्त में व्रत खोला गया। महिलाओं ने चांद का दीदार कर जल अर्पित किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। कई संस्थाओं की ओर से सामूहिक कार्यक्रम हुए। मेहंदी प्रतियोगिताएं कराई गई। उधर, सजने-संवरने के लिए दिनभर ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed