{"_id":"717dcfaec9b7ab41b87450ede5a8bacc","slug":"karva-chauth-celebrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में करवा चौथ पर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा। दिन में करवा चौथ और गणेश भगवान की कहानी सुनी। शाम को चंद्र देव के दर्शन होते हुए पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। खास बात यह रही कि पुरुषों ने भी व्रत में पत्नी का सहयोग दिया और खुद भी उपवास रखा।
करवा चौथ के लिए महिलाओं ने कई दिन से ही तैयारी आरंभ कर दी थी, लेकिन शुक्रवार को इसका उत्साह चरम पर दिखा। निर्जला व्रत होने के बावजूद महिलाओं ने सुबह फटाफट नित्यकर्म निपटाए और फिर पूजा की तैयारी की। इसके बाद सजधज कर दोपहर में सामूहिक रूप से भगवान गणेश और करवा चौथ की कहानी सुनीं।
रात को चंद्र दर्शन के साथ पति के हाथ से जल ग्रहण कर उपवास खोला। इस दौरान से सरप्राइज गिफ्ट पाकर महिलाओं की खुशी देखने लायक थी। खास बात यह रही कि पुरुषों ने भी व्रत रखे। नगर निवासी अमित ने बताया कि उनकी शादी को 24 साल बीत चुके हैं।
विज्ञापन
पहले वे करवाचौथ पर पत्नी के साथ व्रत नहीं रखते थे लेकिन करीब पांच साल से ऐसा कर रहे हैं। प्रदीप कुमार का कहना था कि यह उनका पहला करवाचौथ का पर्व है। उन्होंने पत्नी कविता के साथ करवाचौथ का व्रत रखा है और वे बहुत खुश है।