फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kargil Vijay Diwas celebrated at Shaheed Smarak Baoli

शहीद स्मारक बावली में मनाया कारगिल विजय दिवस

Tue, 26 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas celebrated at Shaheed Smarak Baoli
शहीद स्मारक बावली में कारगिल विजय दिवस मनाते भूतपूर्व सैनिक व शहीदों के परिवार के सदस्य - फोटो : BARAUT
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के शहीद स्मारक में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस मनाया। शहीदों को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का भी संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के जिलाध्यक्ष मेजर शीशपाल सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे लाड़लों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। युवाओं को शहीदों के जीवन से सीख लेकर उनके पदचिह्नों पर चलकर देश व समाज की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सोहनपाल सिंह ने कहा कि आज का युवा दिशाहीन हो चला है, हमें युवाओं को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए, जिससे वह अपने परिजनों, गुरुजनों व समाज के प्रति व्यक्ति का सम्मान करें और देश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को अपना आदर्श मानते हुए उनके पदचिह्नों पर चले। मौके पर हवलदार राजीव, सूबेदार भीम सिंह, सूबेदार ब्रह्मपाल सिंह, अश्वनी, हवलदार भोपाल सिंह, हवलदार सोहनवीर सिंह 95 भूतपूर्व सैनिक व शहीदों के परिवार के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद
बिनौली। कारगिल विजय दिवस के मौके पर बिनौली गांव में कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया।
ग्राम प्रधान के पति उपेंद्र धामा ने कहा कि सैनिकों ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देकर देश की सुरक्षा की थी। आज भी भारतीय सेना सीमाओं पर अपनी सेवा देकर देश की रक्षा कर रही है। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में जयपाल सिंह ,श्याम सिंह, सोराज सिंह धामा, भोपाल सिंह, उदयवीर सिंह, मंगल सेन, अनिल धामा, अंकित धामा, मिंटू, कपिल धामा, देवेंद्र चौहान, बिल्लू, अशोक धामा, विनीत धामा आदि शामिल रहे।
वही दूसरी ओर जौहड़ी गांव में सिरसली के कारगिल शहीद हवलदार यशवीर तोमर की प्रतिमा पर गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व प्रधान राजू तोमर सिरसली ने कहा कि कारगिल में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को भुलाया नही जा सकता।
जौहड़ी गांव की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में भी कार्यक्रम कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सोहनपाल प्रधान, सत्यवीर सिंह, दीपक शर्मा एडवोकेट, रामबीर सिंह, प्रमोद तोमर, शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, पुलकेशन तोमर, मदन कुमार, सतेंद्र तोमर, रामकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
बागपत। रालोद कार्यालय पर मंगलवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कारगिल के शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर ओमबीर ढाका, विक्रम पांचाल, कलीम चौधरी, शाहिद, मंजू शर्मा, अंकित, योगेंद्र, कृष्णपाल मौजूद रहे। संवाद

जौहड़ी गांव में बलिदानी यशवीर तोमर को श्रद्धांजलि देते लोग।

जौहड़ी गांव में बलिदानी यशवीर तोमर को श्रद्धांजलि देते लोग।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed