फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwariya died due to snake bite Amit was sleeping in a Kanwar Seva Camp after eating food

UP: सांप के डसने से कांवड़िये की मौत, खाना खाकर एक कावड़ सेवा शिविर में सो रहा था अमित

Fri, 02 Aug 2024 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिनौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिनौली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Aug 2024 10:48 PM IST
सार

हरियाणा के बहालगढ़ निवासी कांवड़िया अमित उम्र 35 वर्ष पुत्र कृष्णपाल सिंह अपने साले सोहनपाल निवासी बड़ावद व भांजे अजय कुमार के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया। गुरुवार की रात बरनावा में पहुंचने पर उन्होंने एक कांवड़ सेवा शिविर भोजन किया और विश्राम के लिए नीचे ही लेट गए।

विज्ञापन
Kanwariya died due to snake bite Amit was sleeping in a Kanwar Seva Camp after eating food
सांप के कांटने से कांवड़िये की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बागपत स्थित बरनावा में कांवड़ सेवा शिविर में सांप के डसने से बहालगढ़ के एक कांवड़िये की मौत हो गयी। सूचना पर बिनौली पुलिस पंचायतनामा भरने के लिए सोनीपत पहुंची। 

विज्ञापन


हरियाणा के बहालगढ़ निवासी कांवड़िया अमित उम्र 35 वर्ष पुत्र कृष्णपाल सिंह अपने साले सोहनपाल निवासी बड़ावद व भांजे अजय कुमार के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया। गुरुवार की रात बरनावा में पहुंचने पर उन्होंने एक कांवड़ सेवा शिविर भोजन किया और विश्राम के लिए नीचे ही लेट गए। रात करीब 1.30 बजे कांवड़िये अमित को महसूस हुआ उसकी गर्दन पर पीछे सांप ने काट लिया। जिससे शिविर में अफरा तफरी मंच गयई। 

विज्ञापन
Trending Videos

कांवड़ियों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी वहं कोई सांप व अन्य जंतु दिखाई नहीं दिया। इसके बाद कांवड़िये उठकर नहाने के बाद चलने की तेयारी करने लगे तो अमित को गर्दन में दर्द होकर चक्कर आने शुरू हो गए इस पर उसके साथी कांवड़िये उसे सीएचसी बिनौली लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उपचार करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
 

विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कांवड़िये अमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बड़ौत के आस्था और मेडिसिटी अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों को उसे सांप के काटने की जानकारी दी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें स्नेक बाइट का उपचार नहीं होने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे बावली व तितरवाड़ा गांव में सर्प दंश के झाड़ फुख करने वालों के पास लेकर पहुंचे तो वहां भी उसका कोई इलाज नहीं हो सका तो परिजन उसे सोनीपत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कांवड़िये की सर्प दंश से मौत की सूचना पर बिनौली थाने से एसआई धीरज सिंह मृतक का पंचायतनामा भरने सोनीपत पहुंचे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि कांवड़िये की गर्दन पर संर्प दंश का कोई निशान नहीं था। हो सकता है उसे किसी अन्य जहरीले जीव ने काटा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed