फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwarias will perform Jalabhishek through the corridor of Kisan Bhawan

Baghpat News: किसान भवन के कॉरिडोर से होकर जलाभिषेक करेंगे कांवडि़ए

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kanwarias will perform Jalabhishek through the corridor of Kisan Bhawan
बागपत। इस बार पुरा महादेव में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए गायत्री ग्रुप की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में बनाए गए किसान भवन के कॉरिडोर से होकर गर्भगृह तक पहुंचेगे।
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश मीडिया संयाेजक सुनील रोहटा ने बताया कि कांवड़ियों के लिए किसान भवन के कॉरिडोर में पंखे व कूलर की व्यवस्था कराई गई है। पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए ढाई लाख पानी की बोतलों की व्यवस्था कराई गई है। सुनील रोहटा ने मंगलवार को खुद भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा, मुख्य पुजारी जय भगवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

एडीजी ने मंदिर और मेले परिसर का किया निरीक्षण
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एडीजी ने मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग का निरीक्षण कर मेले में बिना आईडी के दुकानें न लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी राजीव सब्बरवाल मंगलवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्ते के अलावा बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, गर्भ गृह, पार्किंग, मेला क्षेत्र निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर और मेले में तैनात सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और संयम के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ प्रीता और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed