फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwarias started arriving in Baghpat, Kanwar service camps started

Baghpat News: बागपत में पहुंचने लगे कांवड़िए, कांवड़ सेवा शिविर लगने शुरू

Thu, 06 Jul 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jul 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Kanwarias started arriving in Baghpat, Kanwar service camps started
- सेवा शिविर में बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ टेंट लगाए जा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। जिले में कांवड़िए पहुंचने शुरू हो गए हैं। जिसको देखते हुए कांवड़ सेवा शिविर भी लगने लगे हैं। बृहस्पतिवार को एडीएम व एएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
चौगामा क्षेत्र के भड़ल, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली, बिजरौल में कांवड़ यात्रा की तैयारियां चल रही है। जगह जगह कांवड़ सेवा शिविर लगने शुरू हो गए है। बारिश से बचाव के लिए वाटर प्रूफ शिविर लगाए जा रहे हैं। कांवडि़यों को परेशानी न हो, इसके लिए बड़ौत बुढ़ाना मार्ग के बाईं ओर ही शिविर लगाए जा रहे है। बिजली के पोल पर पॉलिथीन लगाई गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का आना भी शुरू हो गया है। राजस्थान के कांवड़िए बागपत पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडीएम पंकज वर्मा, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बड़ौत से लेकर भड़ल तक कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने भड़ल गांव में मार्ग के किनारे चूना डलवाने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग के आसपास पड़े कूड़े से दुर्गंध ना आए। कांवड़ मार्ग के आसपास कहीं भी मीट की दुकान नहीं खुलेगी। एएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को बिना वर्दी के तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चौगामा में गूंजने लगे बम-बम, बोल बम के जयकारे
दोघट। हरिद्वार से कांवड़ लेकर राजस्थान व हरियाणा के कांवडिय़ों का आना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों का जत्था कान्हड़ देवी मंदिर पर पहुंचा।
चौगामा क्षेत्र में बम बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। राजस्थान और रेवाड़ी हरियाणा के कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर चौगामा में पहुंचे। जहां उन्होंने कान्हड़ देवी मंदिर पर लगे शिविर में आराम किया। रेवाड़ी हरियाणा निवासी कांवड़िए सतीश, कृष्ण, अभय सिंह, हरजेंद्र, राजस्थान के झुनझुन निवासी महेश कुमार, राजस्थान के गांव बिरानवास जनपद अलवर निवासी रामानंद अहीर, रामानंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार से तीन जुलाई को गंगाजल उठाया था। वह परिवार की सुख समृद्धि के लिए कांवड़ लेकर आए हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed