फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kanvad yatra

भगवा है रंग भोले, चले संग-संग

Sun, 31 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 31 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
kanvad yatra
बड़ौत में कांवड़ लेकर गुजरते कावंड़िए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रंग-बिरंगी कांवड़ों को देखने के लिए दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर पड़ने वाले गांवों में लोगों की भीड़ नजर आई। एक से बढ़कर एक कांवड़ हाईवे से गुजरी। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कांवड़ों पर तिरंगा प्रभुभक्ति के साथ देशभक्ति का भी जज्बा पैदा कर रहा था। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही भोले के भक्तों की भीड़ शिवालयों की ओर बढ़ रही। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रंगबिरंगी कांवड़ों को देखने के सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है। भोले के भक्तों ने अपनी कांवड़ों को रंगबिरंगी रंगीन झालरों से सजाया हुआ था।
विज्ञापन


कांवड़ों में विशालकाय भगवान शिव की प्रतिमा के साथ भोले के भक्त जयकारों लगाते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे थे। हाईवे पर केसरिया रंग का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों के जत्थे लगातार हरियाणा की ओर बढ़ता चला जा रहा था। इस बार शिवभक्तों के हाथों में देश का सम्मान तिरंगा भी लहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में गंगाजल लेकर दौड़े डाक कांवड़िए
बागपत। हरियाणा और दिल्ली के सैकड़ों की संख्या में युवक डाक कांवड़ लेने के लिए शुक्रवार रात अपने-अपने वाहनों से रवाना हुए। महाशिवरात्रि से तीन दिन पूर्व दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर डाक कांवड़ लेने जाने वाले की भीड़ उमड़ी।

शनिवार को हाईवे पर  डांक कांवड़िए दौड़ते नजर आए। उनके पीछे बाइक और कार चल रही थी। बारी-बारी से डांक कांवड़िए गंगाजल लेकर दौड़ रहे थे। जिसकी संख्या लगातार बढ़ रही थी। बाइकों के युवा वर्ग ने साइलेंसर निकाले हुए थे। रफ्तार के बढ़ते ही बाइके तेज आवाज करती। 

कांवड़ियों की सेवा में रहे हिंदु, मुस्लिम ः दाहा। कांवडिय़ों की सेवा के लिए दाहा गांव में हिंदु और मुस्लिम मिलकर सेवा शिविर लगा रहे हैं। प्रधान के पति सुशील राणा ने बताया कि गांव में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर कांवड़ियों को केलों का वितरण किया।


मेला मजिस्ट्रेट ने किया शिविर का शुभारंभ ः पिलाना। राष्ट्रीय युवा शक्ति सेवादल के नि:शुल्क कांवड़ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मेला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने किया। उधर परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व नजदीक आते ही कांवड़ियों का सैलाब मंदिर में उमड़ पड़ा। मंदिर के आस-पास खरीददारी की। धीरे-धीरे मंदिर में केसरियां रंग का सैलाब बढ़ता जा रहा है। मेले में भीड़ उमड़ रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed