फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanungo suspended for illegal possession of Haryana farmers

हरियाणा के किसानों को अवैध कब्जा दिलाने वाला कानूनगो निलंबित

Wed, 01 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanungo suspended for illegal possession of Haryana farmers
बागपत। यमुना खादर की 40 बीघा जमीन पर हरियाणा के किसानों को अवैध कब्जा दिलाने वाले राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में प्रकरण की जांच की गई थी। भाकियू ने तहसील में हंगामा कर यह मामला उठाया था और कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन

पुराना कसबा निवासी किसान फखीरा, पार्वती देवी और धूम सिंह ने एसडीएम सदर रायनयन सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था कि उनकी जमीन पर राजस्व निरीक्षक राजकुमार ने गलत तरीके से 13 जून को हरियाणा के सोनीपत जिले के जगदीशपुर निवासी किसानों को अवैध कब्जा दिला दिया। किसानों के समर्थन में भाकियू ने तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम शकुंतला गौतम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी थी। एसडीएम ने बताया कि जांच में राजस्व निरीक्षक के स्तर से गलती हुई है। उन्होंने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी, जिसके बाद कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
बागपत। सोनीपत के जगदीशपुरा निवासी किसान नरेश ने 14 फरवरी को मंडलायुक्त मेरठ को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद प्रकरण की जांच चल रही थी। इस बीच 13 जून को बागपत तहसील के कानूनगो ने जमीन पर हरियाणा के किसानों को कब्जा दिला दिया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद भाकियू ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ खड़े हैं : प्रताप गुर्जर
बागपत। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed