फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kanha goshala ke liye bhumi ka chayan

बागपत में 1.63 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला

Sun, 10 Nov 2019 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
kanha goshala ke liye bhumi ka chayan
1.63 करोड़ रुपये से बनेगी कान्हा गोशाला
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका शहर में 1.63 करोड़ से कान्हा गोशाला का निर्माण कराएगी। शासन से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। एक सौ गोवंशों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर बॉयो गैस प्लांट भी नगर पालिका की ओर से बनवाया जाएगा। पालिका की ओर से तैयारी शुरू कर दी।
शहरी क्षेत्रों में शासन की ओर से कान्हा गोशाला बनवाने का आदेश है। टीकरी नगर पंचायत में गोशाला संचालित हो गई है, जहां पर गोवंशों का भरण-पोषण हो रहा है। शासन से दोघट, छपरौली, अग्रवाल मंडी टटीरी के साथ-साथ बागपत नगर पालिका में कान्हा गोशाला निर्माण के लिए स्वीकृति हो गई है। बागपत में 1.63 करोड़ की लागत से गोशाला बनवाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने बताया कि गोशाला की स्वीकृति हो गई है। जल्द इसका टेंडर जारी कराएंगे। जल्दी ही निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां पर शहर के करीब एक सौ आवारा गोवंशीय पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। अलग-अलग कक्ष बने है। इसमें हरा और सूखा चारा रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा यहां पर बॉयो गैस प्लांट बनाया जाएगा। प्लांट से गैस की सप्लाई कराई जाएगी। इसका फायदा पालिका को होगा। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि निर्माण की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

---
गोवंश कर रहे लोगों को घायल
बागपत। कोर्ट रोड पर पालिका की ओर से डाले जाने वाले कूड़े पर आवारा गोवंशीय पशुओं की झुंड जमा रहता है। यहां राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर चुके है। नरेंद्र, संजय, पुनीत, अनुज ने नगर पालिका से गोवंशों को आश्रय स्थल में भिजवाने की मांग की। ईओ ललित कुमार आर्य ने कहा कि कोई बाहर से गोवंशों को छोड़कर जा रहा है। आश्रय स्थल में जितने भी गोवंश है सभी की टैगिंग करा रखी है, लेकिन जो सड़क पर है वह बाहर से छोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed