{"_id":"62f5446d1c366b6488542fee","slug":"kabaddi-team-of-gurana-village-honored-baraut-news-mrt6008245168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुराना गांव की कबड्डी टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुराना गांव की कबड्डी टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन
बड़ौत। गुराना गांव में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें आगरा में संपन्न हुई सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
शुभारंभ समाजसेवी उधम सिंह ने किया। कोच विशेष तोमर ने बताया कि आगरा के सोनिगा गांव में बुधवार को एक दिवसीय युवा कल्याण खेल सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी गुड़ मंडी बड़ौत ने प्रतिभाग कर दमदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम की। गुराना गांव की टीम ने पहले सेमीफाइनल मुकाबला मथुरा की टीम को 34/29 के अंकों से हराया और फाइनल में बुलंदशहर की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25/23 के अंतर से हराया।
विजेता टीम को धर्मवीर प्रजापति (राज्य मंत्री प्रभारी कारागार एवं होमगार्ड और डॉ. धर्मपाल सिंह चौहान (विधायक एत्मादपुर) ने भी सम्मानित किया। ग्रामीणों ने टीम के कैप्टन सागर पहलवान, बेस्ट डिफेंडर बादल उर्फ भूरा, बेस्ट रेडर अर्जुन कुमार, बेस्ट ऑल राउंडर निशांत पंडित के अलावा निपुण कुमार, अमित चिंदोडी, गौरव ठाकुर , प्रवीण कुमार, अरुण तावड़ा, राजा खेड़ी व अमित को सम्मानित किया।