{"_id":"5dbf29678ebc3e93b85d3eb2","slug":"kabaddi-mein-jiwana-team-jeeti-baraut-news-mrt451762028","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालमाजरा में दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालमाजरा में दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी मुकाबले में जिवाना की टीम जीती
बिनौली। मालमाजरा के शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को दो दिवसीय केबीडी जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जिवाना की टीम ने जीता।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान शैलेंद्र ठाकुर और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जेवी कालेज बड़ौत आदित्य सोलंकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ी प्रतिभाएं अपने खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर आगे बढ़े।
प्रतियोगिता के उदघाट्न मैच में जिवाना की टीम ने मालमाजरा की टीम को 30- 22 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। बिनौली की टीम ने माखर की टीम को 25- 15 के अंतर से हराया। मैच में रेफरी इखलाक, मनीष रहे। प्रतियोगिता में तैयब, सुमित, राजन, दानिश, मोहम्मद, अरशद, तासिम, सादिक, अनस, मान, साकिर, साहिल आदि का सहयोग रहा।