फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Just be careful... these pits are giving pain of a lifetime

जरा संभलकर... ये गड्ढे दे रहे जीवन भर का दर्द

Sun, 02 Oct 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Just be careful... these pits are giving pain of a lifetime
बड़ौत-सराय मार्ग पर बना गड्ढा। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बड़ौत-अमीननगर सराय मार्ग और बड़ौत-छपरौली मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लगातार शिकायतों के बावजूद भी न तो विभागीय अफसर इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही स्थानीय प्रशासन।
विज्ञापन

बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पिछले छह माह से पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यहां पर पानी निकासी न होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी रहती है, जिस कारण पानी भरने से सड़क में बने गड्ढे भी वाहन चालकों को नहीं दिखाई देते हैं। आए दिन आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी न तो विभागीय अफसर इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। इसको लेकर स्थानीय लोगों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत-छपरौली मार्ग का भी है बुरा हाल
बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर मलकपुर, लोयन, सिनौली, आदर्श नंगला, छपरौली, बदरखा, शबगा सहित 12 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं, जबकि कई शिक्षण संस्थाएं भी इस मार्ग पर है। यह मार्ग पूरी तरह से टूटा हुआ है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों में विपिन, सुनील, प्रमोद, आकाश, दीपक, पंकज, महेश ने बताया कि तहसील दिवस व डीएम कार्यालय पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन मार्ग में मात्र ईंटें गिरवाकर गड्ढे भर दिए गए हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed