{"_id":"6178487915389c07e159dc89","slug":"junior-engineers-demonstrated-by-playing-a-plate-baraut-news-mrt562411498","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंताओं ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंताओं ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़ौत में सिंचाई विभाग कार्यालय पर धरने पर थाली पीटकर विरोध जताते जेईई।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति विरुद्ध स्थानांतरण सहित अन्य समस्याओं पर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नीति विरुद्ध स्थानांतरण सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। थाली बजाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के आह्वान पर जनपदीय सचिव वीरपाल पंवार के नेतृत्व में अवर अभियंता सिंचाई विभाग कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वीरपाल पंवार का कहना था कि संघ के किसी भी पदाधिकारी व सदस्य का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नीति विरुद्ध स्थानांतरण करने, बिना किसी ठोस आधार के प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करने, प्रोन्नति, एसीपी, स्थायीकरण आदि सेवा संबंधी प्रकरणों के वर्षों से लंबित होने, क्षेत्रों में नहरों के संचालन, सिल्ट सफाई आदि को केवल जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपने व विभिन्न रूपों से अवर अभियंताओं का मानसिक शोषण करने पर आक्रोश जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो 12 नवंबर को फिर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मेरठ मंडल के अध्यक्ष महेश चन्द, उप महासचिव सुभाष, खंडीय सचिव सचिन त्यागी, इंजीनियर पवन कुमार, अमित, अतुल, कृष्ण कुमार शर्मा, अश्वनी, विजय कुमार मौजूद रहे।