फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jubilee celebrated in schools and colleges including city and rural areas

चौधरी चरण सिंह को भारत रतन मिले : डॉ. आर्य

Fri, 23 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jubilee celebrated in schools and colleges including city and rural areas
बड़ौत में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते रालोद नेता अरुण तोमर बॉबी संजीव मान - फोटो : BARAUT
बड़ौत/बिनौली। चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की मांग की। अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के आदर्श जाट महासभा के उपाध्यक्ष विकास दहिया ने और संचालन चौधरी निर्भय सिंह व भीम सिंह ने किया। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, चौधरी सत्येंद्र दांगी, अशोक कुमार प्रधान टीका, बबलू, अंकित मलिक, राहुल सिंह, डॉ. ओमपाल धड़कन, डॉ. जावेद अली, मनोज जोशीया, रणपाल पुनिया शामिल रहे।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राव फारूख व प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जीवन के सीख लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चौधरी होशियार सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 120 वी जयंती मनाई। मौके पर प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह राठी, प्रधान थान सिंह राणा, बिट्टू राणा, अमृत राठी, विपिन, ऋषिपाल सिंह, रश्मि, नेहा, आयशा, तनु, सुदेश, मनीषा, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेवी कॉलेज में यज्ञ हुआ। मौके पर प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा, वीरेंद्रपाल सिंह, शोदान सिंह, डॉ. महक सिंह, डॉ. मदनपाल सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण सोलंकी मौजूद रहे। केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में संस्था के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तालियान, सतीश चौधरी, विनोद, सुधीर प्रधान, हरपाल सिंह, मास्टर कृष्णपाल सिंह, रोहतास ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा रालोद कार्यकर्ताओं में सुबोध राणा, प्रमेंद्र तोमर, अरुण तोमर बोबी, विश्वास चौधरी, अश्वनी तोमर, गौरव बड़ौत, संजीव मान आदि ने भी पार्टी कार्यालय पर जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिनौली में ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल अंगदपुर जौहड़ी, ओमेगा वर्ल्ड स्कूल तितरोदा, दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा, रंछाड़, जिवाना गुलियान, सिरसली में चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed