फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Journalist's XI beat Administration team by ten wickets

पत्रकार एकादश ने प्रशासन की टीम को दस विकेट से हराया

Sun, 19 Dec 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Journalist's XI beat Administration team by ten wickets
बागपत के काठा गांव स्थित एनएस पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित मैच में मौजूद डीएम एकादश व पत्रकार - फोटो : BAGHPAT
काठा के एनएस पब्लिक स्कूल के मैदान पर स्वीप कार्यक्रम के तहत डीएम एकादश व पत्रकार एकादश के बीच हुआ मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वीप कार्यक्रम के तहत काठा के एनएस पब्लिक स्कूल के मैदान पर रविवार को डीएम एकादश और पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पत्रकार एकादश ने दस विकेट से जीत दर्ज की। डीएम और एडीएम ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
एनएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने टॉस कराया। डीएम एकादश के कप्तान राजकमल यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डीएम एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 128 रन बनाए, जिनमें डीएम राजकमल यादव ने 32 रन बनाए और गगन कुमार ने 45 रनों की शानदार पारी खेली। पत्रकार एकादश की ओर से मुकेश पंवार, कपिल त्यागी, आसिफ, नासिम, कपिल, राजदीप, अमित पंवार ने बेहतर गेंदबाजी की। पत्रकार एकादश की टीम ने 14वें ओवर में 132 रन बनाकर दस विकेट से मैच जीत लिया। इसमें नईम ने 60 रन और अंकित चौहान ने 43 रनों की पारी खेली। डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक आनंद चौधरी ने सभी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। एसपी नीरज कुमार जादौन भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत यह मैच खेला गया और प्रशासन लगातार लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रहा है। इस दौरान उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार, दिवाकर झा, भूपेंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान, निशांत भारद्वाज, प्रदीप राघव, कुलदीप निषाद, रादीप, दीपक गुप्ता, प्रताप डागर, आसिफ, नईम, नासिम, प्रदीप कुमार, दुष्यंत, कपिल त्यागी, कपिल कुमार, सुरेंद्र, सचिन उर्फ चिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed