{"_id":"1a74c652d2bf43f1e13f63825bdb6f70","slug":"jnu-burnt-effigies-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में गांधी रोड़ पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। उनका कहना था कि जिस प्रकार जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। यह देशद्रोह के प्रतीक है। इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री सचिन जैन ने कहा कि देशद्रोह की मंशा रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शरद तोमर ने कहा कि जेएनयू पदाधिकारियों को वामपंथियों का समर्थन मिल रहा है।
वामपंथियों का बहिष्कार किया जाए। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री कुलदीप त्रिवेदी व आरटीआई संयोजक नीरज कौशिक ने देश के गद्दारों के खिलाफ केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जेएनयू प्रशासन व वामपंथियों के पुतले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और गांधी रोड चौराहे पर उनके प्रतीक पुतले का दहन किया। इस अवसर पर गौरव शर्मा, सोनू सैनी, संदीप जैन, मनोज शर्मा, अतुल जैन, आशीष जैन, सतीश जैन, राजकुमार, विनोद, शैलेंद्र, संजीव, रामनिवास, संजीव, मुकेश उपाध्याय, कंवरपाल, डॉ. संजय शर्मा, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे। उधर, अखंड हिंदुस्तान मोर्चा के जिला संयोजक राकेश विश्वकर्मा ने भी जेएनयू परिसर में वहां के छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा राष्ट्र के विरोध में नारेबाजी करने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष का पुतला फूंका
दोघट। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में टीकरी में युवाओं ने जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष का पुतला दहन किया। युवाओं का कहना है कि जेएनयू दिल्ली में देश विरोधी नारे लगाने वाले और संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरू का समर्थन करने वाले देश के दुश्मनों को फांसी पर लटका देना चाहिए। देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रवीण राठी, शिव कुमार राठी, डॉ. अरुण राठी, रोहित, अंकित, आशीष राठी, गौरव, शिवम, मोहित शामिल रहे।