{"_id":"62b35c450372f54a6f7d60ec","slug":"jiwana-s-youth-kidnapped-taken-hostage-in-the-forest-of-baoli-baraut-news-mrt593981069","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिवाना के युवक का अपहरण, बावली के जंगल में बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिवाना के युवक का अपहरण, बावली के जंगल में बनाया बंधक
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता जिवाना गांव का पीड़ित व परिजन
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। जिवाना गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर चार बाइक सवार युवकों ने गांव के ही एक युवक का अपहरण कर लिया। आरोप है कि उसे बावली गांव के जंगल में बंधक बनाकर मारपीट की। मंगलवार सुबह पीड़ित युवक किसी तरह बंधन मुक्त होकर कोतवाली में अपने परिजनों के साथ पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। इस मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राहुल पुत्र प्रमोद जिवाना गांव का रहने वाला है। उनका गांव में ही एक पक्ष से पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोप लगाया कि सोमवार रात बाइक सवार चार युवक उसके घर में घुस गए। उसे जबरदस्ती उठाकर बावली गांव के जंगल में ले गए और बंधक बनाकर मारपीट की। मंगलवार सुबह किसी तरह राहुल उनके चंगुल से छूटकर अपने पिता प्रमोद, मां सुकेश व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोतवाली पर पहुंचा और आप बीती बताई।
पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। राहुल ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि अपहरण जैसा कोई मामला नहीं है। बताया कि राहुल और दूसरे पक्ष के युवकों की शराब पीकर जिवाना टोल के पास मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।