Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jitendra Pratap Singh will be the new District Magistrate of Baghpat

Baghpat News: जितेंद्र प्रताप सिंह बने बागपत के नए जिलाधिकारी, आज से संभाला कार्यभार

Sun, 04 Jun 2023 03:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 04 Jun 2023 03:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में जितेंद्र प्रताप सिंह जिले के नए जिलाधिकारी होंगे। शासन की ओर से यह बड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले राजकमल यादव ने यहां ढाई साल तक जिलाधिकारी की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Jitendra Pratap Singh will be the new District Magistrate of Baghpat
बगापत नवनियुक्त जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी राजकमल यादव का बागपत से तबादला हो गया है। उनकी जगह देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को बागपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन


राजकमल यादव का यहां करीब ढ़ाई साल का कार्यकाल रहा और उन्होंने सजल बागपत अभियान, खेल अभियान समेत कई ऐसे अभियान चलाए, जिनकी शासन स्तर पर प्रशंसा हुई। इसके अलावा विकास कार्यों में बागपत को कई बार प्रथम स्थान भी मिला।
विज्ञापन


हालांकि उनको यहां काफी समय होने के कारण निकाय चुनाव के बाद तबादला होने की बात कही जा रही थी। राजकमल यादव को कानपुर में अपर आयुक्त उद्योग बनाया गया है। जबकि देवरिया से जितेंद्र प्रताप सिंह को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है, जिन्होंने रविवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। जितेंद्र प्रताप सिंह पहले मेरठ, सहारनपुर सहित पश्चिमी उप्र के कई जिलों में रह चुके है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed