{"_id":"5ddebc7a8ebc3e54a134031c","slug":"jeans-factory-ki-janch-baghpat-news-mrt4556970179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने की जींस फैक्टरी की जांच, चोरी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने की जींस फैक्टरी की जांच, चोरी का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने की जींस फैक्टरी की जांच, चोरी का मामला दर्ज
बागपत। चमरावल रोड पर जींस रंगाई की फैक्टरी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर जींस लूटने के मामले में एएसपी और सीओ ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। अफसरों ने कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगाें से बातचीत की। इसके बाद फैक्टरी मालिक की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज किया गया।
बता दें कि महिला थाने के पास इमरान की जींस रंगाई और धुलाई की फैक्ट्री है। सोमवार रात फैक्टरी पर कर्मचारी वीरू और रिजवान सोए हुए थे। इन कर्मचारियों का कहना था कि कुछ बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी में घुस गए। यहां पर उन्होंने दोनो कर्मचारियों को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लाखों रुपये की जींस लूट ली और एक वाहन में भरकर ले गए। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। बुधवार को एएसपी अनिल कुमार सिंह और सीओ सिटी ओमपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां मौजूद फैक्टरी मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
सीओ ओमपाल का कहना है कि घटनाक्रम को लेकर जब कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो वे अलग-अलग ब्यान दे रहे हैं। एएसपी के आदेश पर चोरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच पूरी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।