फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   JCB fired brick kilns

ईंट भट्ठों पर चलाई जेसीबी

Wed, 10 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 10 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
JCB fired brick kilns
स्वच्छता प्रमाणपत्र की बाध्यता पूरी न करने वाले भट्ठों पर पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापामारी की। वहां पथी हुई कच्ची ईंटों को जेसीबी चलाकर नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


तहसीलदार राज बहादुर सिंह व कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने पुलिस बल के साथ बिजरौल, मलकपुर, ढिकाना, जोनमाना, छपरौली रोड, बावली-छछरपुर, टयौढ़ी व क्षेत्र के अन्य ईंट भट्ठों पर ताबड़तोड़ छाप मारे और वहां पाथी गई ईंटों को जेसीबी चलाकर नष्ट कराया।
विज्ञापन


तहसीलदार का कहना था कि सरकार द्वारा स्वच्छता प्रमाण पत्र लेने के बाद ही ईंट भट्ठे चलाने की अनुमति होगी। हालांकि बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र दिए बिना ही ईंट भट्ठों पर ईंटों की पथाई की गई है। इस सूचना पर उन्होंने क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर छापे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोघट में चौगामा क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर प्रशासनिक टीम ने छापामारी कर तैयार की गई ईंटों पर बुलडोजर चलवा दिया।  इससे भट्ठा मालिकों में आक्रोश व्याप्त है। नायब तहसीलदार नसीब अहमद, कानून गो कृष्णपाल ने पुलिस बल के साथ दोघट, गांगनौली, भगवानपुर नांगल, बामनौली, पुसार, दाहा, भड़ल, बूढ़पुर, माजरा में ईंट भट्ठों पर छापे मारे। इस दौरान कोई भी भट्ठा चलता नहीं मिला।

अधिकारियों ने भट्ठों पर तैयार की गई ईंटों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें तुड़वा दिया। चेतावनी दी कि किसी ने भी भट्ठों का संचालन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से भट्ठा मालिकों में आक्रोश व्याप्त है।


उनका कहना था कि उन्होंने खनन की रायल्टी एवं सेल टैक्स जमा कर दिया है। इसके बाद भी उनके भट्ठे नहीं चलने दिए जा रहे हैं। इसके कारण हजारों भट्ठा मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। भट्ठा मजदूरों को दो जून की रोटी के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed