फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant's visit on Farmers' Day increased police-administration uneasiness

किसान दिवस पर जयंत के दौरे ने बढ़ाई पुलिस-प्रशासन की बेचैनी

Mon, 21 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jayant's visit on Farmers' Day increased police-administration uneasiness
बागपत। तीनों नये कृषि कानूनों पर किसान आंदोलन की तपिश लगातार बढ़ रही है। बड़ौत के धरने को लेकर उठापटक का माहौल बन गया है। काठा में किसान धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे हालात में किसान दिवस पर 23 दिसंबर को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के जिले में दौरे ने पुलिस और प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। चर्चा है कि जयंत चौधरी बड़ौत के धरने पर पहुंचकर आंदोलन को और तेजी दे सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जिले में किसानों के बीच होंगे। दोपहर एक बजे फखरपुर में रालोद नेता के बेटे की शोकसभा में शामिल होंगे। तीन बजे छपरौली में पुस्तकालय पर लोगों से मुलाकात करेंगे। बड़ौत धरने की गहमागहमी के बीच जयंत चौधरी के दौरे ने पुलिस और प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। चर्चा है कि बड़ौत के धरने पर भी जयंत चौधरी पहुंच सकते हैं। यदि जयंत चौधरी औद्योगिक पुलिस चौकी के धरने पर पहुंचे तो आंदोलन और अधिक तेजी पकड़ सकता है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

किसान नेताओं की बढ़ाई निगरानी, गश्त
बागपत। जिले में किसान आंदोलन में शामिल हो रहे नेताओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा देहात क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed