फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   janganna ke liye rajasva gawon ki soochi maangi

पहले चरण में मकानों की गिनती, राजस्व गांव का मांगा रिकॉर्ड

Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
janganna ke liye rajasva gawon ki soochi maangi
जनगणना 2021 के लिए तहसील के राजस्व गांवों की सूची मांगी
विज्ञापन

बागपत। जनगणना 2021 कराए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला स्तर पर काम तेज हो गया है। पहले चरण में मकान सूचीकरण, मकान गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बनाया जाएगा। तहसील के राजस्व गांवों की सूची मांगी गई है।
सरकार ने 2021 की जनगणना कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक नरेंद्र शंकर पांडेय ने सभी डीएम को पत्र जारी कर कार्ययोजना से अवगत कराया है। बताया है कि जनगणना-2021 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर संबंधी कार्य होगा। यह कार्य 16 से 30 जून 2020 के बीच कर लिया जाएगा। निदेशक ने डीएम को 15 जनवरी तक तहसील स्तर पर सभी राजस्व गांवों की सूची निदेशालय को भेजने के लिए निर्देशित किया है। डीएम शकुंतला गौतम ने एडीएम, सीडीओ और डीएसटीओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदारों से मांगी राजस्व गांवों की सूची
एडीएम अमित कुमार सिंह ने बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील के तहसीलदारों को पत्र भेजकर 15 दिनों में राजस्व गांवों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि गणना होने तक जिलों, तहसील, नगर निकाय, विकास खंड, राजस्व ग्रामों की सीमाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed