{"_id":"601d855d8ebc3e749e7d54bf","slug":"jan-aushadhi-center-opened-but-drug-stock-was-not-found-baghpat-news-mrt5238078193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि केंद्र खुला, पर नहीं मिला दवाई का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि केंद्र खुला, पर नहीं मिला दवाई का स्टॉक
विज्ञापन

महंगी दवाई खरीदने के लिए विवश हो रहे मरीज, भेजी जा चुकी डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चार माह बाद जिला अस्पताल में एक फरवरी से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक दवाइयों का स्टॉक नहीं मिला है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज महंगी दवाइयां खरीदने को मजबूर हैं।
चार माह पूर्व जिला अस्पताल का प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र अनुबंध समाप्त होने के कारण बंद कर दिया गया था। शासन से अप्रूवल मिलने के बाद एक फरवरी को जन औषधि केंद्र का संचालन फिर शुरू किया गया। मगर केंद्र पर औषधि का स्टॉक नहीं मिला है। केंद्र संचालक फार्मेसिस्ट कपिल कुमार का कहना है कि डिमांड भेजी जा चुकी है, मंगलवार तक केंद्र पर दवाइयां पहुंच जाएगी।
केंद्र पर उपलब्ध दवाएं
फिलहाल जन औषधि केंद्र पर शुगर, गैस, बुखार, जुकाम की दवाइयां ही उपलब्ध हैं। ब्लड प्रेसर, हृदय, दिमाग, कालेस्ट्रोल, पेन किलर और एंटीबायोटिक दवा की डिमांड भेजी गई है।