{"_id":"5ef63e2b8ebc3e4341338cfe","slug":"jam-ruckus-by-keeping-watchman-s-body-on-the-road-baghpat-news-mrt488221298","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार का शव मार्ग पर रखकर लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार का शव मार्ग पर रखकर लगाया जाम, हंगामा
विज्ञापन
छपरौली। आदर्श नगला गांव में चौकीदार की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतक का शव बड़ौत-टांडा मार्ग पर रखकर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लोगों का आरोप था कि कुलदीप की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस आत्महत्या बता रही है। शाम को पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
आदर्श नंगला गांव के मिनर्वा पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे कुलदीप सैनी पुत्र ओम सिंह सैनी का शव फंदे से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव को गांव ले आए और बड़ौत-टांडा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज करने व मामले की जांच छपरौली पुलिस के बजाए बड़ौत पुलिस से कराने की मांग की। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर परिजन नहीं माने। उनका कहना था कि दूसरी जगह हत्या करके शव यहां लाया गया। सड़क जाम होने के कारण दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ आलोक सिंह से युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने तथा मामले की जांच छपरौली के बजाए बड़ौत पुलिस से कराने की मांग की। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए।
उधर, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार की शाम को अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।