फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jam on delhi saharanpur road

दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर लगा जाम

Thu, 26 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
jam on delhi saharanpur road
खेकड़ा (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने के कारण हिमाचल, पंजाब, हरियाणा की बसें दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से होकर गुजर रही है। इस कारण हाईवे पर आए दिन जाम लगा रहता है। जाम की विकट समस्या से यहां के लोग खासे परेशान है। बृहस्पतिवार को भी हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बोर्डर पर पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान चंडीगढ़ हाइवे को बंद कर धरने पर बैठे है। इस सिलसिले को करीब नौ माह बीत चुके है। ऐसे में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस, कार, ट्रक आदि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर दिल्ली की ओर जा रहे है। इससे हाईवे पर सड़कों में गहरे गड्ढे बन चुके है, वही खेकड़ा-अक्षरधाम मार्ग के लिए कार्य शुरू होने के कारण यह संकरा हो गया है। इससे रोजाना हाईवे पर घंटो तक जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को भी हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। इससे वाहन चालक खासे परेशान रहे। रोजाना जाम की समस्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने डीएम से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के वाहनों का आवागमन दिल्ली सहारनपुर मार्ग से बंद कराने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed