{"_id":"596d08364f1c1b763f8b47f2","slug":"jalabhishek-en-shiwalyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में श्रावण के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष का दूध से जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुलिस, पीएसी और आरएएफ की कड़ी सुरक्षा रही। मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की।
सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़े। एतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। यहां दिनभर श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। पुरा गांव में अस्थाई पुलिस कोतवाली ने काम शुरू कर दिया है।
पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ की कई टुकड़ी मौजूद रहीं। मंदिर के पास और कांवड़ मार्गों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस तैनात है। उधर, बागपत के बागेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यहां दिनभर श्रद्धालुओं का आना जाना रहा। इसके अलावा खेकड़ा, दोघट, छपरौली समेत जिले के मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।