जेल में 28 बंदी बीमार, जिला अस्पताल पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा गर्म होते ही जेल में बंदी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। किसी के पेट में दर्द है तो किसी के सीने में। इसके अलावा कई बंदियों को अन्य बीमारी हो रही है। इनका वहां के अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को पुलिस उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर उनका उपचार हुआ।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया जेल से आए बंदी अंकित, सोनू , धर्मवीर, प्रमोद, राज कुमार, साबिर, हरेंद्र, नीटू, रामू, बंटी, अनिल, पिंटू, जावेद, सईद, इंद्रपाल, राजपाल, मनोज, रामफल, मोहसिन, फारूख, वीरेंद्र, इनाम, प्रमोद, सतीश, ओमवीर, आदिल समेत 28 का इलाज किया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन बंदियों को हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। उधर, जेलर बीएन मिश्रा ने कहा सप्ताह में बंदियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा जाता है। इनकी हालत के बारे में डॉक्टर जानकारी देंगे।