{"_id":"67f969228025bec96c04114b","slug":"iti-student-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129628-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आईटीआई के छात्र ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आईटीआई के छात्र ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दी
Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
दाहा(बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव के आईटीआई के छात्र राशिद (22) निवासी ने दोघट के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता की तीन महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी, तभी से वह गम में रहने के साथ ही परेशान था। दोघट पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया।
दोघट कस्बे के रहने वाले किसान संतोष पाल के खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसका पता चलने पर दोघट पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मौजिजाबाद नांगल गांव के आईटीआई के छात्र राशिद के रूप में हुई।
मृतक के भाई साजिद ने बताया कि तीन माह पहले उसके पिता मंगता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, तभी से राशिद परेशान चल रहा था। शुक्रवार की सुबह राशिद साइकिल लेकर घर से कोचिंग सेंटर जाने के लिए गया था। थोड़ी देर बाद शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर मृतक की साइकिल, नींद की गोलियों का पत्ता और कीटनाशक बरामद किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार...
आईटीआई के मृतक छात्र राशिद की जेब से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट में राशिद ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया। उसने केवल एक लाइन लिखी कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।