फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It will be decided today how many candidates will be in the fray

Baghpat News: आज हो जाएगा तय, कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे

Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
It will be decided today how many candidates will be in the fray
बागपत। लोकसभा चुनाव में नामांकन वापसी का सोमवार को आखिरी दिन है। जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी रहेंगे। हालांकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया था और अभी तक सात प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद नौ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान, सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा, बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल, आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी मुकेश कुमार शर्मा, सर्वजन समता पार्टी के महेंद्र सिंह, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी की रूबी कश्यप और स्वतंत्र जनता राज पार्टी के सुखवीर सिंह के नामांकन पत्र सही मिलने पर वे मैदान में डटे हैं। इनमें से किसी ने शनिवार को पहले दिन नामांकन वापस नहीं लिया था। सोमवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और प्रत्याशी पूरी तरह से चुनाव मैदान में उतर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed