फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It was the maternal uncle who had killed Aman, his body was thrown in the Yamuna canal.

Baghpat News: मामा ने ही अमन को उतारा था मौत के घाट, शव को यमुना नहर में फेंका

Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
It was the maternal uncle who had killed Aman, his body was thrown in the Yamuna canal.
अमन हत्याकांड:
विज्ञापन

- पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा
- घटना में प्रयुक्त गमछा, कार व तीन बीयर की खाली बोतल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर से लापता अमन की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि अमन की हत्या उसी के मामा ने साथियों के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर की थी। हत्या के बाद शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार, गमछा, बीयर की तीन खाली बोतल भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेेज दिया।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि गत 24 अगस्त को अमन पुत्र निरमेश को उसका दोस्त हरवेंद्र पुत्र रामकुमार निवासी कुड़ाना जनपद शामली, हाल निवासी न्यू रामनगर बड़ौत घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने हरवेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। उसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी मोंटी पुत्र बिजेंद्र निवासी लुहारी गांव काे भी पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि हरमेंद्र और मोंटी अमन पुत्र निरमेश के अच्छे दोस्त थे और इन दोनों की राजपुर खामपुर गांव के रहने वाले अमन के मामा अमित पुत्र गजे सिंह से भी अच्छी दोस्ती थी।
विज्ञापन

कई साल पहले मृतक अमन का पिता निरमेश राजपुर खामपुर निवासी अमित की बहन को परिजनों की मर्जी के खिलाफ मलकपुर ले आया था और दोनों ने शादी कर ली थी, जिसके बाद अमित अपने बहनोई निरमेश से रंजिश रखने लगा था। रंजिश के चलते पहले अमित ने अपने बहनोई निरमेश की हत्या कर दी थी। उस समय अमन बहुत छोटा था, लेकिन जब अमन बड़ा हो गया और उसे पिता की हत्या का कारण पता चला तो अमन व अमित एक-दूसरे के लिए खतरा बन गए थे। अमन मामा के खिलाफ कुछ करता, इससे पहले ही अमित ने अपने भांजे की हत्या की साजिश रच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साजिश के तहत 24 अगस्त को हरवेंद्र अपनी कार लेकर अमन के घर पहुंचा और उसे कार में लेकर उसके मामा के घर राजपुर खामपुर गांव में पहुंचा। कार में सोनू व अमित पुत्र वीरसैन निवासी सिरसली थाना बिनौली हाल निवासी आजाद नगर भी थे। बताया कि वहां पहले से ही अमित के अलावा हिमांशु उर्फ पाठा व मोंटी पुत्र बिजेंद्र निवासी लुहारी मौजूद थे। सभी ने रात डेढ़ बजे तक शराब पी। नशा होने पर उन्होंने अमन के गले में गमछा डालकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद अमित, हिमांशु के साथ बाइक पर अमन के शव को रखकर गांव के पास यमुना नदी पर पहुंचा और शव को नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed