फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Issued a list of examination centers and sought objection

Baghpat News: परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर मांगी आपत्ति

Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Issued a list of examination centers and sought objection
परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर मांगी आपत्ति
विज्ञापन

बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 54 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर आपत्ति मांगी है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 14 दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तरीय कमेटी आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगी।
जिले में वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा के लिए 31669 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 9317 बालक और 6615 बालिका संस्थागत और 117 बालक व 37 बालिका प्राइवेट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 8794 बालक व 5676 बालिका संस्थागत और 732 बालक और 381 बालिका प्राइवेट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 54 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

प्रस्तावित सूची में दो वित्तविहीन विद्यालय शामिल
शासन स्तर से जारी की गई प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में इस बार दो वित्तविहीन विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। परिषद की ओर से जारी सूची में आठ राजकीय इंटर कॉलेज और हाईस्कूल, 44 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व दो वित्त विहीन विद्यालयों का शामिल किया गया है। इनमें बड़ौत का श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और बागपत का श्री जैन इंटर कॉलेज वित्तविहीन विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र किया गया प्रस्तावित
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दोघट, एवी इंटर कॉलेज दाहा, सर्वहितकारी इंटर कालेज बिनौली, श्री लाल बहादुर इंटर कालेज रंछाड़, श्री जवाहर इंटर कालेज बामनौली, हरचंदमल जैन इंटर कालेज टीकरी, देव नागरी इंटर कालेज खट्टा प्रह्लादपुर, आदर्श इंटर कालेज डौला, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय, श्री नेहरु इंटर कालेज पिलाना, एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली, नेताजी सुभाष इंटर कालेज बुढ़सैनी, देव इंटर कालेज डौलचा, एबीसी इंटर कालेज दत्तनगर, राजकीय इंटर कालेज खेकड़ा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, एनएस इंटर कालेज फुलेरा, सैंट मेरी इंटर कालेज रटौल, हरचंदमल जैन इंटर कालेज खैला, कंस्तूरबा इंटर कालेज खेकड़ा, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, जनता इंटर कालेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, इंटरमीडिएट कालेज धनौरा सिल्वरनगर, सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली, डीएवी इंटर कालेज टटीरी, इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर खेडक़ी, वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी, जनविजय इंटर कालेज कुर्डी नांगल, जनता इंटर कालेज लूंब, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज किरठल, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कालेज नंगला सिनौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कालेज बुढ़पुर रमाला, श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली, श्री शांतिसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज छपरौली, राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कालेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कालेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत, डीएवी इंटर कालेज किशनपुर बराल, श्री शाहमल स्मारक इंटर कालेज बिजरौल, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत, जनता इंटर कालेज हिलवाड़ी, राजकीय इंटर कालेज बागपत, श्री जैन इंटर कालेज बागपत, राजकीय हाईस्कूल चौबली, श्री राम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा, राजकीय हाईस्कूल गांगनौली, राजकीय हाईस्कूल तिलपनी, राजकीय कन्या इंटर कालेज दौझा।

परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए 54 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। प्रधानाचार्य 14 दिसंबर तक प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
- रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed