{"_id":"6520705e28df6b71b4042e12","slug":"issue-of-cleanliness-raised-in-board-meeting-councilor-has-altercation-with-eo-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5973-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बोर्ड बैठक में उठा सफाई का मुद्दा, सभासद की ईओ से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बोर्ड बैठक में उठा सफाई का मुद्दा, सभासद की ईओ से नोकझोंक
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शहर में सफाई नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। इसे लेकर सभासद की ईओ के साथ नोकझोंक हो गई और काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद सफाई नायक को बोर्ड बैठक में तलब कर सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन राजूदीन और संचालन अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने किया। सभासद संजय रुहेला ने कहा कि गणेश महोत्सव के दौरान शहर में साफ-सफाई नहीं हुई, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने गंदगी के फोटो भी दिखाए और नियमित सफाई व कूड़ा उठाने की मांग की। उन्होंने शहर में लगे फ्रीजरों के खराब होने की बात भी उठाई।
वार्ड 11 के सभासद राजबीर चौहान ने कहा कि कई बार गलियों के खड़ंजों में गड्ढों की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन खड़ंजों का निर्माण नहीं कराया गया। सभासद मोहनपाल उर्फ मोंटी ने स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग करते हुए कहा कि पालिका की तरफ से वार्ड के लिए पांच लाइटें दी गई, लेकिन कई जगह अंधेरा है। सभाासद भवीचंद कश्यप ने विद्युत समस्याएं उठाई और बरातघर की मरम्मत कराकर प्रयोग के लिए तैयार कराने की मांग की। सभासदों ने पहली बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्तावों के कार्यों की भी जानकारी मांगी।
विज्ञापन
शासन से एक करोड़ रुपये का बजट मांगा
बोर्ड बैठक में कहा गया कि शासन से बजट 81 लाख रुपये प्रतिमाह मिल रहा है, जिसमें 70 लाख वेतन और पेंशन में खर्च होता है। बाकी दस लाख से वाहनों का डीजल व अन्य कार्य होते हैं। अब एक करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव को बैठक में मंजूर किया गया।