फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ishtakar and Ritika won in 100 meter race

Baghpat News: 100 मीटर दौड़ में इश्तकार व रितिका ने बाजी मारी

Thu, 05 Oct 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Ishtakar and Ritika won in 100 meter race
-धनौरा कॉलेज में तीन दिवसीय जनपदयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

फोटो संख्या
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को 24वीं तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ में इश्तकार व रितिका ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक योगेश धामा, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना, प्रधानाचार्य सुशील कुमार व डा़ रेखा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन केवल दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमेें अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग की 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में इश्तकार खेकड़ा प्रथम, आशीष बागपत द्वितीय, बालिका में रितिका बिनौली प्रथम, दीपा खेकड़ा द्वितीय, काजल बड़ौत तृतीय, अंडर-17 वर्ष 1500 मीटर दौड़ में आकिल बिनौली प्रथम, संदीप बिनौली द्वितीय, अनमोल छपरौली तृतीय, बालिका में सोनी पिलाना प्रथम, काजल बिनौली द्वितीय, लिशा बागपत तृतीय, अंडर-19 वर्ष 1500 मीटर बालक दौड़ में राहुल खोखर छपरौली प्रथम, आशुतोष बड़ौत द्वितीय, गोलू छपरौली तृतीय, बालिका में काजल बड़ौत प्रथम, नेहा बिनौली द्वितीय, रिया बागपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों को खेल नियमों की शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आने वाला समय बागपत का होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी एशियार्ड गेम्स में बागपत, मेरठ के पदक विजेताओं से प्रेरणा लेकर अपने देश व जनपद का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सहरावत, डॉ. शालिनी गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, सचिव विपिन राठी, प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह, रेफरी गौरव राठी, कपिल, अमित कुमार ब्रजमोहन शर्मा, गौरव डबास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed