फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ishita's nuclear power plant model was chosen first

Baghpat News: इशिता का न्यूक्लियर पावर प्लांट मॉडल चुना गया प्रथम

Tue, 12 Dec 2023 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ishita's nuclear power plant model was chosen first
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की मॉडल प्रदर्शनी
विज्ञापन

फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 72 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के सौ से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें 15 मॉडल को मंडलीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। प्रदर्शनी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कुमारी इशिता के न्यूक्लियर पावर प्लांट मॉडल को प्रथम चुना गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना और विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक डॉ़ प्रीति शर्मा ने बताया कि कॉलेज में हुई जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कुमारी इशिता के मॉडल को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय बावली की छात्रा अनन्या के मॉडल को द्वितीय और वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल अमीनगर सराय के मानव के मॉडल को तृतीय चुना गया। इनके अलावा कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज खेकड़ा की सृष्टि, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी के नकुल, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रह्लादपुर की वंशिका सांगवान, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत की सोफिया, श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज छपरौली की आरुषि, श्री शांति सागर इंटर कॉलेज छपरौली की अर्पणा, आचार्य जय सागर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय की सानिया, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर का प्रिंस, राजकीय हाईस्कूल मवीकला की अंशिका आर्य, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी की कुमारी निक्की, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी की साक्षी के मॉडल 22 दिसंबर को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। प्रदर्शनी में एमएम डिग्री कालेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ़ सुरेश कुमार शर्मा, यमुना इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र तालियान निर्णायक रहे। प्रदर्शनी में विजेताओं को नकद राशि, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक राशिद व राहुल, जिला समन्वयक नितिन शास्त्री, राजेश कुमारी, वंदना, इंदू, हुकुम सिंह, पूनम, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed