{"_id":"67ffa7d269115730cd0a851f","slug":"irrigation-of-fields-is-not-happening-due-to-broken-pole-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-129882-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खंभा टूटने के कारण नहीं हो रही खेताें की सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खंभा टूटने के कारण नहीं हो रही खेताें की सिंचाई
Wed, 16 Apr 2025 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। बेगमाबाद गढ़ी गांव के जंगल में आंधी के कारण खंभा टूट गया था। इससे किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। ऐसे में किसान परेशान है। किसानों ने खंभा सही कराने की मांग की है।
किसान अजय कुमार, सुलेमान, ज्ञानेंद्र, नरेश, पिंकू, विकास ने बताया कि आंधी के कारण छह दिन पहले टूटे खंभे को अभी तक सही नहीं किया गया है। ऐसे में किसान अपने खेतों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे है। नलकूप बंद पड़े है और ऊर्जा निगम के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खंभा सही नहीं कराया गया तो बिजलीघर पर धरना दिया जाएगा। बड़ौत एसडीओ द्वितीय रजत गुप्ता का कहना है कि टीम को भेजा गया है और जल्द ही लाइन सही कराई जाएगी।