फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Investigation started to keep the innocent in lockup

Baghpat News: बेगुनाह को हवालात में बंद करने की शुरू हुई जांच

Sun, 09 Apr 2023 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Apr 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Investigation started to keep the innocent in lockup
- किसी अन्य के वारंट जारी होने पर रखा गया था आस मोहम्मद को रातभर हवालात में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वारंट किसी अन्य का होने पर उसकी जगह बेगुनाह को पकड़ कर रातभर हवालात में बंद रखा गया और सुबह परिजनों के हंगामा करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस मामले पर सीओ ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद लापरवाही उजागर होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
शहर के पुराने कस्बे के रहने आस मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और उसके वारंट होने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगे। उसने बताया कि उसके खिलाफ कभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और वारंट भी दूसरे व्यक्ति के हो सकते हैं। उसने पुलिस कर्मियों को सही नाम देखने के लिए कहा। जिससे पुलिसकर्मी भड़क गए और उसे पुलिस की गाड़ी बुलाने व घसीटकर थाने लेकर जाने की धमकी दी। जिसके बाद उसे ले जाकर कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया गया। जहां रातभर उसे भूखा प्यासा बंद रखा गया।
विज्ञापन

सुबह होने पर परिवार वाले व मोहल्ले वालों के आने पर उसे छोड़ा गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि बेगुनाह युवक को हवालात में बंद रखने का मामला गंभीर है। जिसमें नाम की गलतफहमी के कारण उसे बंद किया गया। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed