फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   inundationof faith moved in Shiwalyon

शिवालयों में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 26 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरा (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरा (बागपत) Updated Tue, 26 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
inundationof faith moved in Shiwalyon
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिरों में भजन और कीर्तनों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रहे।
विज्ञापन


श्रावणी माह के पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। परिवार में सुख और समृद्धि की दुआएं मांगी। हर शिवालयों पर शिवभक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। परशुरामेश्वर महादेव पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम   के समय भीड़ कम होनी शुरू  हो गई थी। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय अलग ही छठा नजर आ रही थी। सावन के पहले सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना की और अपने परिवार के सदस्यों की दीर्घायु की कामनाएं की। मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में भजन कीर्तन किया चलता रहा गया। भक्ति गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। 

जलाभिषेक किया 
चांदीनगर। रटौल के शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव शंकर पर जलार्पित किया। दोपहर दो बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उसके बाद सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान शिव का गुणगान किया।

भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए नजर आए। मंदिर में पुजारी कुश प्रसाद शास्त्री काशी वाले ने विशेष पूजा अर्चना कराई। मनोज कुमार, सोनू, पंडित प्रवीण शर्मा, लीला, अमिता, राजबाला, भावना चौधरी, रेणू चौधरी, सतवीर चौधरी रहे। 

मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम 
खेकड़ा। बाबा काले सिंह मन्दिर, प्राचीन शिव मन्दिर मठ,शिव मन्दिर अहिरान, बालाजी मन्दिर, सदाशिव शक्ति मन्दिर आदि मे  रुद्राभिषेक के साथ भंडारों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शिव रात्रि पर्व को लेकर श्रद्वालुजन मन्दिरों को श्रद्वा भाव के साथ सजाने मे लगे हुए है। 

भोला बनकर साजिद खूब नाचा
बागपत। दिल्ली के कंझावला क्षेत्र का साजिद शिव शंकर की वेशभूषा धारण किए सोमवार शाम को बिजरौल गांव पहुंचा। मुख्य बस स्टैंड पर उसने नृत्य शुरू किया। साथी के साथ बाइक पर आए साजिद खान ने करीब एक घंटे तक कांवडि़यों के साथ डांस किया। उसने बताया कि उसका परिवार धार्मिक कार्यक्रमों में झांकियां प्रस्तुत करता है। वह सब धर्मों का आदर करता है।


कांवड़ लाना उसकी अपनी मर्जी है। कभी किसी ने इसका विरोध भी नहीं जताया। शिव किसी धर्म से बंधे नहीं है। इंसान को सब धर्मों का आदर करना चाहिए। वह इससे पहले भी कांवड़ ला चुका है और आगे भी लाता रहेगा।  शिविर में फेरू शर्मा, देवेंद्र, हर्ष, राजीव, सुमित, सुशील, तनुज, धर्मेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed