फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Interstate battery thief gang arrested six miscreants

अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह के छह बदमाश दबोचे

Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Interstate battery thief gang arrested six miscreants
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बैटरी में बाइक चोर - फोटो : BARAUT
अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह के छह बदमाश दबोचे
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार रात अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह के छह बदमाशों को दबोचा लिया, जबकि एक आरोपी भागने मेें कामयाब रहा। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों से 23 बैटरी, दो तमंचे, दो चाकू, तीन बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू किया है।
इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि मुखबिर से बिनौली रोड पर एक दुकान मेें कुछ बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर छह बदमाशों को धर दबोचा, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

ये है पकड़े गए बदमाशों के नाम
इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में हर्षित पुत्र हर्षवर्धन निवासी छपरौली रोड, समीर पुत्र सलीम निवासी कांशीराम कालोनी, मनोज पुत्र सुरेश निवासी बिनौली रोड, हिमांशु पुत्र राजेंद्र निवासी बिनौली रोड न्यू राम नगर कालोनी, चांद उर्फ छोटू पुत्र बाबू निवासी कांशीराम कालोनी मलकपुर रोड बड़ौत व संजय निवासी जौहडी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ बरामद
पकड़े गए बदमाशों से चोरी की 23 बैटरी, दो तमंचे, दो चाकू, तीन बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद हुए है।
शामली, बागपत, लोनी, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर देते थे चोरी की घटना को अंजाम
पकड़े गए आरोपी हरियाणा, दिल्ली, शामली, लोनी, बागपत सहित अन्य जगहों पर संचालित ई-रिक्शा, गांवों में खडे़ ट्रैक्टर पर रखी बैटरी को चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे। चोरी की गई बैटरियों को एक बार शातिर चोरों ने शामली में बेचा तो वहां पर अच्छे दाम नहीं मिले, इसके बाद उन्होंने बड़ौत में ही चोरी की गई बैटरियां को बेचने का काम शुरू कर दिया था।

एसपी के आदेशों के बावजूद सिविल में दी दबिश
एसपी नीरज जादौन के सख्त आदेशों के बावजूद कोतवाली पुलिस ने सादी वर्दी में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। एक आरोपी ने बताया कि दबिश के दौरान 12 से 14 पुलिस कर्मी थे, जिनमें से तीन से चार वर्दी में बाकी सिविल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed