फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   International shooter pours petrol on himself to commit suicide at Collectorate

Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय शूटर ने कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल डाला

Thu, 20 Nov 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
International shooter pours petrol on himself to commit suicide at Collectorate
बागपत। भाजपा विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय शूटर अमित चौधरी निवासी बंदपुर ने बुधवार को कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। तभी वहां आए होमगार्ड ने माचिक छीनकर आत्मदाह करने से रोका। इसके बाद पुलिसकर्मी अमित चौधरी को समझाकर अपने साथ ले गए। अमित ने प्रेम विवाह करने के कारण जमीन में हिस्सा नहीं देने और परिवार वालों पर हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पैरो के दिव्यांग अमित चौधरी ने बताया कि ढाई साल पहले उन्होंने वर्षा चौधरी के साथ प्रेम-विवाह कर लिया था। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ चंडीगढ़ में रह रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रेम विवाह करने कारण परिवार वाले उन्हें हिस्से की जमीन नहीं दे रहे हैं और परिवार का एक सदस्य उस पर कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर कई बार मारपीट की गई और गोली मारने की धमकी भी दी। 23 अक्तूबर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस अफसरों से कई बार की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जमीन को लेकर भी कलक्ट्रेट में शिकायत की गई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रह है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ से घर वापस आए तो उन पर हमला कर दिया। इस कारण बुधवार सुबह कलक्ट्रेट में पहुंचकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां उससे माचिस छीन ली गई और उसके ऊपर पानी डाला गया। काफी देर तक खींचतान होती रही और अमित को पुलिस अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नेशनल स्तर पर जीत चुके पदक
अमित चौधरी ने नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में कई साल पहले दो पदक जीते थे और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। वह खेल कई साल पहले छोड़ चुके हैं।

---
वर्जन-
कलक्ट्रेट में अपने ऊपर तेल डालने वाले युवक का जमीन में हिस्से को लेकर परिवार से विवाद चल रहा है। जमीन उसके पिता के नाम है, इसलिए यह उनका पारिवारिक मामला है। इसमें प्रशासन के स्तर से कुछ नहीं होना है। -अस्मिता लाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed