{"_id":"601c33cf8ebc3ed27322afc4","slug":"intermittent-drizzle-increased-cold-baghpat-news-mrt5237291119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। दिनभर चली ठंडी हवा ने सर्दी का अहसास कराया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी के चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। ठंड बढ़ने से नगर के बाजार सूने हो गए। कोर्ट रोड, सिसाना रोड, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पुराना कस्बा चौकी, होलिका चौक पर अलाव जलाए गए। कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को लाभ होगा। बारिश से गन्ने की छिलाई और तौल केंद्रों पर कार्य रोक देना पड़ा।
बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि बदलते मौसम में सेहत का अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। इससे बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है, थोड़ी सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करने और थोड़ी सी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी है।