{"_id":"672e6e830c946f61eb04ba74","slug":"instructions-to-manager-to-take-action-on-adverse-entry-doctor-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-121341-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि चिकित्सक पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि चिकित्सक पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
बागपत। आदर्श नंगला गांव में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन की ओर से पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम जितेंद्र प्रताप ने अस्पताल का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता देखी। निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने संस्था के प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। गांव के पशु अस्पताल में ओपीडी का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज नहीं मिला जिस पर उन्होंने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
भवन में निर्माण कार्य शुरु होने और समापन का बोर्ड नहीं लगा मिला। संस्था की ओर से मुख्य भवन, कैटल ट्रक का प्लास्टर का कार्य और वॉल बाउंड्री का कार्य पूरा मिला। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही न मिलने पर उन्होंने संस्था के प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतने और निर्माण शुरु करने और समाप्त करने का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने गांव के पशु अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भी खराब मिली। अस्पताल का ओपीडी रजिस्टर पूर्ण नहीं मिला और पशु चिकित्साधिकारी डॉ संजीव का कार्य संतोषजनक नही मिला। जिस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी मौजूद रहे।