फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions for screening and updating the list of migrants

प्रवासियों की स्क्रीनिंग कराने व सूची अपडेट करने के निर्देश

Sat, 02 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions for screening and updating the list of migrants
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बैठक लेकर अधिकारियों से कहा कि आपदा व चुनाव के समय अधिकारी की सत्यनिष्ठता व कर्तव्यनिष्ठा का परीक्षण होता है। प्रवासी कामगारों की वापसी पर उनकी स्क्रीनिंग व आश्रय स्थल/ क्वांरटीन कैंप में आने वाले व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में निगरानी समिति बनाने व प्रवासी के पास स्मार्टफोन होने पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने व उनकी सूचना अपडेट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाजी निजात का फार्म हाउस हॉट स्पॉट की स्थिति में है, इसके 500 मीटर के दायरे में प्रतिदिन सैनिटाइज व एक्टिव स्क्रीनिंग कैंप श्री कृष्ण डिग्री कॉलेज बालैनी, स्यादवाद इंस्टीट्यूट, जेएस मैरिज हॉल बड़ौत, श्री केहर सिंह बड़ौत में सैनिटाइज की टीम गठित की जाएं। कृषि उपनिदेशक को किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए खाद-बीज की दुकानें चलती रहने व किसान सम्मान निधि पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पूर्ति अधिकारी को उपभोक्ताओं को मानक अनुसार राशन वितरण कराने व राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed